प्राइवेट अस्पतालों से ज्यादा वसूले पैसों को वापस दिलवाए सरकार : शैलजा

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 08:11 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कु. शैलजा ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा कोरोना पीड़ितों से मनमानी वसूली और वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार का मुद्दा उठाया है। साथ ही सरकार से मांग की कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना सुनिश्चित करे और गेहूं का बकाया भुगतान ब्याज समेत तुरंत जारी करे। हरियाणा सरकार कोरोना की दूसरी लहर में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी वसूली पर लगाम लगाए। इस लूट का शिकार लोगों को न्याय दिलवाने के लिए जिला स्तर पर कमेटियों बनाएं, जो जांच कर वसूले गए ज्यादा पैसे वापस लौटाए और सख्त कार्रवाई की जाए।

वैक्सीनेशन की रफ्तार की गति बेहद धीमी
शैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार अगस्त तक ज्यादातर जनसंख्या को वैक्सीन लगाने की बात कह रही है। जबकि कुछ दिनों से वैक्सीनेशन की रफ्तार बेहद धीमी गति से चल रही है। 14 मई को 50716, 15 को 45607, 16 को 43887, 17 को 57284, 18 को 57638 और 19 को 49202 वैक्सीन लगाई गई हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों की संख्या करीब एक करोड़ 90 लाख है। अभी तक 50 लाख लोगों को ही टीका लगाया जा सका है। इसी गति से वैक्सीनेशन अभियान चला तो कई महीने लग जाएंगे। सरकार वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static