उधार दिए रुपए वापस मांगे तो चला दी गोली, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 05:02 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पचगांव टोल प्लाजा के पास उधारी के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे देने के बहाने बुलाकर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर न केवल हवाई फायरिंग की, बल्कि पीड़ित के माथे में गोली मारने की धमकी भी दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नूंह निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर के ढाणा गांव के पूर्व सरपंच रमेश के पास काम करता है। रमेश ने करीब तीन साल पहले गांव चांदला डूंगरवास के रहने वाले देबा दस हजार रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद देबा पैसे नहीं लौटा रहा था। आठ मार्च की रात करीब आठ बजे जब धर्मेंद्र पचगांव टोल पर देबा से पैसे लेने पहुंचा, तो देबा ने बहाना बनाया कि उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उसका साथी संदीप गुर्जर नकद पैसे लेकर आ रहा है।

 

आरोप है कि देबा का दोस्त संदीप गुर्जर ने वहां पहुंचते ही आक्रामक हो गया और उसने अपनी पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी। धर्मेंद्र का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा,यहां कोई पैसा नहीं है, वापस चला जा। अभी तो हवा में गोली चलाई है, अगली बार तेरे माथे में गोली मारूंगा। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़ित के मालिक को फोन पर धमकी भरी रिकॉर्डिंग भी भेजी। घटना की सूचना पर पुलिस टीम जांच करने के लिए पहुंची। जांच के दौरान घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, लेकिन चश्मदीद गवाह और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को सही मिला।  

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराध शाखा मानेसर की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देबा,संदीप गुर्जर और पुनीत को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static