दिल्ली-NCR में AQI 324, GRAP-II लागू, गुरुग्राम में बढ़ी प्रदूषण नियंत्रण की सख्तियां
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 07:46 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): मौसम बदलते ही दिल्ली एनसीआर गैस चैंबर बनता जा रहा है। आज गुड़गांव का AQI 324 पहुंच गया जिसके बाद वायु प्रदूषण गुणवत्ता आयोग की तरफ से दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पसं एक्शन प्लान के दूसरे चरण को लागू कर दिया गया है। इसको लेकर गुड़गांव प्रशासन भी अलर्ट मोडपर आ गया है। वहीं, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब नगर निगम ने भी सख्ती कर दी है। नगर निगम कमिश्नर ने भी आज विभिन्न विभागों को वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान -2 लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर पाबंदी के साथ-साथ सड़कों पर रोजाना मैकेनिकल एवं वैक्यूम स्वीपिंग, प्रमुख सड़कों पर पानी एवं डस्ट सप्रेसेंट का छिड़काव, प्रदूषण हॉटस्पॉट पर विशेष कार्रवाई, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निरीक्षण तेज करने, सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग को बढ़ावा देने, खुले में कचरा एवं बायोमास जलाने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निगम कमिश्नर ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए आम जन से भी अपील की है कि वह विभागों का सहयोग करें ओर प्रदूषण नियंत्रण में अपना अहम योगदान निभाएं।