गुरुग्राम की सड़को के सुधार के लिए 30, 60 और 90 दिन की योजना बनेगी
punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 09:06 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम की सड़को और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को 30, 60 और 90 दिन की समयसीमा के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने कहा कि 100 रोड चैलेंज के दायरे से बाहर की सड़काे को भी बेहतर बनाया जाए और सभी कार्यों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों का पालन हो।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान मीणा ने मुख्य सड़को की सफाई, गड्ढामुक्त सड़के, फुटपाथों की मरम्मत, ग्रीन बेल्ट के रखरखाव और ड्रेनेज की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सडक़ों के किनारे निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट और बागवानी कचरा जमा नहीं होने देना होगा। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन और ग्रीन बेल्ट की सफाई पर भी निगरानी रखने को कहा गया। गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) पर केवल कचरा उठाने के बजाय यह पता लगाने के निर्देश दिए गए कि कचरा कौन और कहां से डाल रहा है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। शिकायतों को गलत तरीके से बंद करने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
वहीं 100 रोड चैलेंज के तहत कार्यों की निगरानी के लिए प्रगति मॉड्यूल बनाया जाएगा। मीणा ने कहा कि एक माह बाद वह स्वयं निरीक्षण करेंगे और कम से कम 20 सड़को का जायजा लेंगे। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 28 अक्टूबर को एजेंसी 100 गाडिय़ां उपलब्ध कराएगी, जिन्हें जोन-2 में तैनात किया जाएगा। अधिकारियों को पहले दिन से ही वाहनों, निर्धारित रूट और सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। रोड स्वीपिंग मशीनों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।