सोशल मीडिया पर सफाई कर्मियों की फजीहत -अधिकारी धारा 144 लगाकर लूट रहे वाह-वाही
punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 09:52 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम में धरने पर बैठे निगम के रोल कर्मचारियों की कार्यप्रणाली साइबरिसटी के लोगों को भी ठीक नहीं लग रही है, जिसके चलते अब आम जनता भी ऐसे कर्मचारियाें के खिलाफ सोशल मीडिया पर आग बबूला हो रही है, जिन कर्मचारियों की वजह से साइबरसिटी में जग-जगह कचड़े का ढेर लग गया। बतादें कि बीते दो सप्ताह से निगम में रोल पर लिए गए कर्मचारियों ने अपनी नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरु कर दी थी। कर्मचारियों ने हड़ताल के साथ शहर के कूड़े का उठान करना भी राेक दिया। 10-12 दिनों तक शहर में कूड़ा नहीं उठने से शहर के सभी कालोनियों व पॉश इलाके में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा गया।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
बैठक में नहीं बनी बात तो अधिकारियों ने लिया धारा 144 लगाने का फैसला
कर्मचारियों की मांग को लेकर निगम अधिकारियों ने उनके साथ कई मर्तबा बैठके की और उन्हे समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने, फिर निगम अधिकारियों ने धारा 144 लागू कराकर पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कूड़े का उठान शुरु कराया। बुधवार के बाद वीरवार को भी पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निगम के सभी जोन से कूड़े का बड़े पैमाने पर उठान किया गया।
सोशल मीडिया पर कर्मचारियों की खूब फजीहत
निगम अधिकारियों द्वारा धारा 144 लागू कराकर शहर से कूड़ा उठाने के चलाए गए अभियान की वहज से जहां उनकी खूब वाह-वाही सोशल मीडिया पर हो रही है, वहीं जो कर्मचारी शहर में गंदगी फैलाकर व शहर को गंदा बनाकर अपने आंदोलन को सफल बनाना चाहते हैं उनकी खूब फजीहत भी हो रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर सफाई कर्मचारी शहर में कितने घंटे की ड्यूटी करते हैं और कितने घंटे का वेतन लेते हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यूनियन में अपने को चमकाने के नाम पर चंद लोग माहौल खराब कर रहे हैं और कर्मचारियों को भड़का करके शहर को गंदा बनाने का कार्य कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर निगम अधिकारियों की ओर की जा रही सख्त कार्रवाई के बाद भी धरने पर बैठे कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हैं और अपनी मांगों को जायज ठहरा रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Delhi Ramlila news: रामलीला कमेटियों ने माना भाजपा का प्रस्ताव

'लव जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए RSS ने बनाई नई रणनीति

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार