गुड़गांव के साइबर पार्क के पीछे चल रहा था अवैध पार्किंग का खेल, पांच काबू

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 08:07 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): झाड़सा गांव स्थित यूनिटेक साइबर पार्क के पीछे खाली प्लॉट में कार पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली डेढ़ महीने से चल रही थी। पुलिस ने शिकायत पर सदर थाने में गुरुवार को मामला दर्ज किया। आरोपी को मामले में शामिल जांच कर जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के जाटुसाना निवासी गोविंद के रूप में हुई। जबकि इस मामले में आरोपी का साथी अभी फरार चल रहा है। अवैध पार्किंग को पुलिस ने बंद करवा दिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली निवासी नीरज सिंह ने शिकायत में बताया कि वह यूनिटेक साइबर पार्क में स्थित एक कंपनी में काम करते है। पार्क के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट में गाडियों की पार्किंग लगवा कर 50 रुपये की जबरन वसूली हो रही थी। आरोप है कि गोविंद सिंह ने पीड़ित नीरज से गाड़ी पार्क करने के एवज में अवैध रूप से पैसों की मांग की। जब पीड़ित ने नियमानुसार रसीद या प्राधिकार के बारे में पूछा, तो आरोपी ने जबरन वसूली की नीयत से उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को डरा-धमकाकर जबरदस्ती पैसे ऐंठने का प्रयास किया।

 

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अवैध पार्किंग को बंद करवा दिया गया है। आरोपी गोविंद को मामले में शामिल जांच कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। आरोपी को साथी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static