गुड़गांव पुलिस का ASI हुआ लापता, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 08:40 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अब तक आपने आम जनता के लापता होने की बात तो कई बार सुनी होगी, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब गुड़गांव पुलिस का ASI ही लापता हो गया। ASI बतौर ट्रैफिक विभाग में जोनल ऑफिसर तैनात है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने लापता ASI के बेटे की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नारनौल के रहने वाले प्रांशु ने बताया कि उनके पिता सुनील कुमार (45) गुड़गांव पुलिस बतौर E/ASI तैनात हैं। उनकी ड्यूटी गलेरिया मार्केट के पास ट्रैफिक के जोनल ऑफिसर के रूप में लगी हुई है। 29 अप्रैल को वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह न तो ड्यूटी पर पहुंचे और न ही वापस घर आए। जब उनके मोबाइल पर परिजनों ने फोन किया तो फोन भी बंद आ रहा है। इस पर उन्होंने पहले अपने स्तर पर अपने पिता की तलाश की। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से भी पूछा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। इस पर उन्होंने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घर से ड्यूटी स्थल तक पहुंचने के दौरान रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static