सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 05:49 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम के सेक्टर 102 स्थित एलियास सोसाइटी के निवासियों ने आज इकट्ठा होकर सेक्टर 44 स्थित आरओएफ बिल्डर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर घेराव कर दिया। दरअसल सोसाइटी निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में ना तो सही तरीके से पानी की सुविधा मिल पा रही है, न ही सही तरीके से बिजली की सुविधा मिल पा रही है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में सुचारू रूप से लिफ्ट भी नहीं चलती। इसके अलावा सोसाइटी में कूड़ा भी ऐसे ही पड़ा रहता है।  अब तो हद तब हो गई जब बिल्डर द्वारा सोसाइटी के निवासियों को हर फ्लैट में रहने वाले को एक रुपया प्रति स्कवेयर फुट का रेट बड़ा दिया गया है। इसी को लेकर आज सोसाइटी के निवासियों ने इकट्ठा होकर बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान दीपक मोंगिया, निवासी मुनीश कुमार, रंजन पांडा सहित अन्य ने बताया कि बिल्डर द्वारा लगातार सोसाइटी के मेंटेनेंस बढ़ाए जाने को लेकर सोसाइटी निवासी काफी दिनों से बिल्डर से बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बिल्डर ने एक बार भी सोसाइटी के निवासियों की बात नहीं सुनी। जिसके बाद सोसाइटी निवासियों ने इकट्ठा होकर आरओएफ बिल्डर ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इतने लोगों की भीड़ देख बिल्डर ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे सभी को समझने की कोशिश की, लेकिन सोसाइटी के निवासी पुलिस की बात भी सुनने को तैयार नहीं थे। सोसाइटी के निवासियों का कहना था कि बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर जो हर साल पैसे बढ़ाए जा रहे हैं उसके बाद भी सुविधा नहीं दी जा रही। इसके लिए बिल्डर से मिलकर बात की जाएगी। सोसाइटी निवासी बिल्डर से बात करने की मांग को लेकर अड़े रहे, लेकिन बिल्डर है कि सोसाइटी निवासियों से मिलने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए। 

 

आपको बता दें कि बिल्डर द्वारा की जा रही मनमानी से एलियास सोसाइटी के निवासी काफी दिनों से परेशान है क्योंकि उनसे लगातार मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर सोसाइटी की लिफ्ट तक बंद पड़ी हुई है। अगर किसी सोसाइटी निवासी को 14 फ्लोर पर जाना है तो वह सीढ़ियों से ही जाएगा। उन्होंने कहा कि फिर मेंटेनेंस उनसे क्यों वसूला जा रहा है। यही नहीं सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के अंदर ना तो पानी की सुविधा ठीक ढंग से मिल पा रही है, न ही बिजली की सुविधा सही ढंग से मिल पा रही है। जबकि बिल्डर की तरफ से कोई सुविधा सही तरीके से नहीं मिल पा रही है फिर भी मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static