गुरनाम सिंह चढूनी का बड़ा फैसला, दिल्ली पहुंचकर भी केंद्रीय कृषि मंत्री से नहीं की मुलाकात

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 01:55 PM (IST)

दिल्ली (कमल कांसल): केंद्र सरकार के कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर विरोध जारी है। आज जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने से मना कर दिया। वह आज दिल्ली पहुंचे, लेकिन केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने नहीं गए। चढूनी ने कहा कि जब तक तीनों कृषि विधेयक वापस नहीं लिए जाते तब तक वे कृषि मंत्री से नहीं मिलेंगे।

आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी किसान नेताओं के साथ दिल्ली स्थित सांसद धर्मबीर के आवास पर पहुंचे। यहां उनकी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बैठक होनी थी, लेकिन उन्होंने इसमें जाने से मना कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static