गुरूद्वारे से माथा टेक कर आ रही लड़की को युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 08:41 AM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):यमुनानगर जिले में आपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामले में छछरौली एरिया के गांव ककडोनी में एक युवक ने लड़की को गोली मार दी। युवक ने गोली उस वक्त चलाई जब वो गुरूद्वारे से अपनी मां के साथ घर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में गांव के ही एक युवक ने पहले तो लड़की से बदतमीजी की फिर उसकी मां ने बीच बचाव किया तो उस पर भी पिस्तौल तान दी।
PunjabKesari
फिर लड़की को उसी वफ्त गोली मार दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। गोली लड़की की गर्दन के पास लगी और वह वहीं गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से लड़की को गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है। इस घटना की खबर मिलते ही लड़की के परिवार के लोग भी ट्रामा सेंटर में इकठा हो गए थे। 
PunjabKesari
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की को गोली लगी है। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब लड़की और उसकी मां गुरूद्वारे से माथा टेक कर आ रहे थे।तभी रास्ते में गांव के युवक ने रोका और लड़की से बदतमीजी की। फिर लड़की की मां ने जब विरोध किया तो उस पर भी पिस्तौल तान दी और बेटी को गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि गोली मारने के पीछे रंजिश है या कुछ और कारण इसकी अभी जांच की जा रही है और जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static