हरियाणा में ताबड़तोड़ फायरिंग: करनाल में युवक को मारी गोलियां...गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 08:43 AM (IST)

करनाल : करनाल के सेक्टर-14 में दिनदहाड़े फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। यह वारदात तब हुई, जब शहर में सीएम नायब सैनी थे। बदमाशों ने बुलेट पर सवार युवक एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम सुमित है जोकि कालराम गांव का रहने वाला है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सीआईए की टीम ने मौके से गोलियों के कई खोल बरामद किए है। फिलहाल गोली चलाने वाले बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

ऐसे में अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि युवक पर गोली किस कारण से चलाई गई है। बदमाश लूटपाट के इरादे से आए थे या फिर कोई पुरानी रंजिश थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static