डिसेबल्ड कैटेगरी में गुरूग्राम की बेटी ने किया टॉप, पढ़ाई दौरान हर आधे घंटे बाद करना पड़ता था आराम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 12:07 PM (IST)

 

गुरुग्राम (मोहित): "कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो"17 वर्षीय अनुष्का पांडा ने इस कहावत को कहीं न कहीं सार्थक कर दिखाया है। अनुष्का पांडा ने डिसेबल्ड कैटेगरी में 12 वी में साइंस साइड से टॉप कर 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस बेहतरीन उपलब्धि पर जहाँ अनुष्का के माता पिता दोनों गद-गद है तो वही अनुष्का भी बेहद खुश है। अनुष्का की माने तो लक्ष्य प्राप्ति के लिए मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन अब वे बेहद खुश है। आपको बता दें कि अनुष्का फिजिकली डिसेबल्ड है जिसके चलते हर आधे घंटे में उसे आराम करना पड़ता है।

वहीं इस मामले में अनुष्का की माँ की माने तो यहाँ तक का सफर अनुष्का के लिए मुश्किलों भरा रहा है। अनुष्का जब 8/10 साल की थी तो बेहद परेशानियों से गुजरी।अनुष्का की माँ की माने तो अनुष्का आधे घंटे से ज्यादा बैठ नही पाती है। उसकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है जिसके चलते उसे बहुत परेशानी आती है पढ़ने में लेकिन अनुष्का ने इस सब से ऊपर हो यह मुकाम हासिल किया है। वहीं अनुष्का के पिता अनूप पांडा की माने तो हमारा समाज फिजिकल डिसेबल्ड बच्चों को सही से व्यवहार नही करता है। आपको बता दें कि अनुष्का बुक्स नही उठा पाती है।.इसके लिए उसको आईपैड पर ही सब करना पड़ता है।

अनुष्का ने बाकी बच्चों को भी मैसेज देते हुए कहा कि नंबरों से कोई फर्क नही पड़ता है बस सभी को अपनी तैयारी अच्छे से करने की जरूरत है। अपनी आंखों में लाखों सपने संजोए अनुष्का इंजीनियरिंग में एडमिशन लेना चाहती है और अपने सपनो को साकार करना चाहती है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static