नहीं बिक रही सरसों की फसल; किसानों को घंटो करना पड़ रहा इंतजार, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 11:47 AM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना की अनाज मंडी में जहा एक तफर सरसों की आवक तेज होती जा रही है, वहीं किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान रात को दो बजे ही मंडी में अपनी फसल को लेकर पहुंचना शुरू हो जाते है, लेकिन उनसे बावजूद किसानों की फसल समय पर नहीं बिक रही।

किसानों की सरसों की फसल समय पर नहीं बीकने से किसानों ने मंडी में इकट्ठा होकर सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि अधिकारी जान भुज कर किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उधर किसानों ने अनाज मंडी में कोई सुविधा नहीं होने की भी बात कही।

सरकारी अधिकारी बना रहे बहाने

अनाज मंडी में सरसों की फसल बेचने आए किसानों ने बताया वो रात को दो बजे उठकर मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी फसल को कोई खरीदने वाला नहीं है। सरकारी अधिकारी उनकी फसलों में कभी नमी की मात्रा अधिक तो कभी उनकी फसलों में सफाई नहीं होने का बहाना बनाकर उनकी फसलों को रिजेक्ट कर नहीं खरीद रहे हैं। जिसके चलते किसान अपनी फसलों को प्राइवेट दुकानदारों के पास कम भाव में बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

किसानों ने मंडी प्रशासन पर मंडी में कोई व्यवस्था नहीं होने की बात कही किसानों ने कहा कि अधिकारियों की तरफ से किसानों के लिए न तो मंडी में पीने के पानी की वास्वथा की गए है और न ही खाने पानी की। जिसके चलते मंडी में आने वाले किसानों को भारी परेशानी हो रही है।

प्रदर्शन की दी चेतावनी

किसानों ने अनाज मंडी में सरकार और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द ही सरकार ने किसानों की फसल की सही तरीके से फसलों की खरीद नहीं की तो वो मंडी को बंद कर रोड जाम करने पर मजबूर होंगे। उधर इस बार में अधिकारी मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static