गुरुग्राम: टोल टैक्स पर महिलाकर्मी से मारपीट (Video)

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 05:17 PM (IST)

गुरुग्राम(मोहित कुमार): अकसर विवादों में रहने वाले गुड़गांव के खैड़की दौला टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने टोल पर बैठी महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी। आरोपी महिला और उसके साथ एक व्यक्ति ने काफी देर टोल पर हंगामा किया और फिर चले गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, टोल मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। 

​​​​​​​
घटना शुक्रवार सुबह 9.30 बजे की है। टोल मैनेजर बीएस भाटी का कहना है कि टोल प्लाजा पर एक स्विफ्ट गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी चला रहे युवक ने टोल बूथ पर बैठी महिला कर्मचारी को टैग कार्ड दिया। महिला कर्मचारी ने जब वह टैग कार्ड चैक किया तो वह एक्सपायर हो चुका था। 
PunjabKesari

महिला कर्मचारी ने कार चालक से 65 रुपए मांगे, इस पर कार चालक बहस करने लगा। महिला कर्मचारी ने दोबारा टोल मांगा तो कार में बैठी महिला को गुस्सा आ गया और उसने नीचे उतरकर टोल कर्मचारी महिला से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए दूसरी महिला टोल कर्मचारी आई तो उनके साथ भी बदतमीजी की। 

काफी देर हंगामा करने के बाद आरोपी महिला और युवक फरार हो गए। टोल मैनेजर बीएस भाटी का कहना है कि उन्होंने गुड़गांव के खैड़की दौला पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें सारी घटना नजर आ रही है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static