हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी... जानें किस जिले में रहेगा मौसम खराब

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 08:41 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में फिर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज और कल बारिश के आसार जताए हैं। 19 फरवरी यानी आज से 20 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज हवा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद में ओलावृष्टि व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

किसानों की बढ़ी चिंता

बता दें कि फरवरी के शुरुआत में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इससे गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। यमुनानगर और अंबाला जिलों में अच्छी बारिश हुई थी। यमुनानगर में 31 जनवरी की सुबह 8 बजे से 1 फरवरी की सुबह 8 बजे तक बारिश हुई थी। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, आलू और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार की ओर से फसलों के नुकसान के लिए सर्वे कर मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

प्रदेश में इन दिनों लगातार धूप रहने के कारण 24 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 29.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद हिसार में 29.4, सिरसा में दिन का तापमान 29.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सोनीपत का 28.7, रोहतक का 28.3 डिग्री अधिकतम पारा पहुंच गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static