हांसी में ट्रैफिक SHO सस्पेंड, सामने आई वजह जान हो जाएंगे हैरान...
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 05:20 PM (IST)
हांसी (सनदीप सैनी) : हांसी में ट्रैफिक एसएचओ प्रेम कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है। उनका निलंबन एसपी विनोद कुमार के साथ हुए विवाद के बाद हुआ जिसमें मेडिकल रिपोर्ट और ड्यूटी को लेकर बहस हुई थी। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है। एसएचओ पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएचओ प्रेम सिंह ने फोन पर सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि एसएचओ प्रेम कुमार के शराब के नशे में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्हें निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच जारी है।
शराब के नशे में पहुंच एसपी कार्यालय में किया जमकर हंगामा
जानकारी के मुताबिक कई बार बुलाने के बाद भी जब प्रेम कुमार एसपी ऑफिस नहीं पहुंचे, तो उन्हें पुलिस कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में लाया गया। जहां पर शराब के नशे में धुत्त प्रेम कुमार ने एसपी कार्यालय में भी जमकर बदतमीजी की और फोन भी फेंक दिया। वहीं, एसएचओ प्रेम कुमार ने फोन पर अपना अलग पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें एसपी द्वारा बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों का पालन करते हुए उन्होंने ई-रिक्शा और ऑटो को वहां से हटाया। प्रेम कुमार के अनुसार, इस दौरान उन्हें स्थानीय विधायक विनोद भयाना का भी फोन आया था।
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर ट्रैफिक एसएचओ और पुलिस अधीक्षक के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है। इस बातचीत में एक महिला पुलिसकर्मी एसएचओ को बताती है कि 'साहब आपसे बात करना चाहते हैं'। कॉल कनेक्ट होने पर पुलिस अधीक्षक एसएचओ से पूछते हैं, 'मेरे कंप्लेंट क्लर्क ने तुम्हें फोन किया था क्या। एसएचओ जवाब देते हैं, 'हां सर, वो कह रहे हैं कि ट्रैफिक वाले आ रहे हैं सभी।' इस पर पुलिस अधीक्षक सवाल करते हैं, 'उसने तुम्हें यहां आने को कहा था, तुमने क्या जवाब दिया। एसएचओ कहते हैं, 'सर, मैं अभी रोड पर खड़ा हूं।' इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'तो क्या हो गया, इसे तुरंत सस्पेंड करो।