हरियाणा की पंचायतों में खुलेंगे हरहित स्टोर: 20-20 गज जमीन पट्टे पर दी जाएगी, पंचायतों की बढ़ेगी आय

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 03:23 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। अब प्रदेश की पंचायतों में हरहित स्टोर खोले जाएंगे। इसके लिए पंचायतों की ओर से 20-20 गज जमीन पट्टे (लीज) पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए पंचायतों को ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पास करने होंगे।  इन स्टोर्स के खुलने से न सिर्फ ग्रामीण इलाकों के लोगों को किफायती दाम पर बेहतर उत्पाद मिल सकेंगे, बल्कि पट्टे पर दी जाने वाली जमीन का किराया भी पंचायतें खुद ही तय करेंगी। इससे पंचायतों की आय के नए संसाधन बढ़ेंगे। राज्य में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HAICL) की तरफ से इन हरहित स्टोर्स का संचालन किया जाएगा। इस योजना की घोषणा वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में की गई थी।  

 पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया
पंचायतों को जमीन पट्टे पर देने के साथ-साथ जमीन के मूल्य का निर्धारण और अन्य जरूरी प्रस्ताव ग्राम सभा की बैठकों में पास कराने होंगे। इसके बाद जिला उपायुक्तों (DCs) की स्वीकृति मिलने के बाद ही आगामी निर्णय लिए जाएंगे। हरियाणा विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि इस पूरे प्रकरण और दिशा-निर्देशों को लेकर जल्द ही आधिकारिक तौर पर आदेश जारी किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static