मनोहर का ऐसा बजट कि हरियाणा आगामी वर्ष में छूएगा कई आयाम : हरविंदर कल्याण

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 08:21 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के वित्त मंत्री /मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट एक दूरगामी बजट है, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।आधुनिक हरियाणा की सोच को लेकर चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी व समाज के सभी वर्गों को खास तौर पर  पीपीपी प्रक्रिया के तहत 11 लाख गरीब परिवारों को चिन्हित करके उन्हें लाभान्वित करने की सोच के साथ इस बजट को पेश किया जाना वास्तव में सराहनीय सोच है।

यह बात पंजाब में भी से बातचीत के दौरान घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण ने कही है। 180000 से कम आय वाले परिवारों को अपने पैरों पर खड़ा करने की सोच कोई साधारण नेता नहीं रखता। समाज के अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने की सोच को विकास मानकर पेश किया गया बजट है। आज पेश किए गए तीसरे बजट में लगभग पौने दो लाख करोड़ के समाज हित के कार्य होने हैं। समाज के विभिन्न वर्गों, विधायक व विभागों व विशेषज्ञों से राय मशवरा करके पेश किया गया बजट एक सराहनीय पहल है। साथ ही कमेटियों के गठन के बाद उनके द्वारा दिए गए सुझाव से भी सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।
मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति और सार्थक सोच नजर आई बजट में : कल्याण
कल्याण ने कहा कि बजट बारे मेरे अध्ययन के मुताबिक हर क्षेत्र में लगभग 10 से 100 फ़ीसदी तक की वृद्धि हुई है। पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग समेत हर क्षेत्र में बजट की वृद्धि की गई है। हर चीज में पारदर्शिता को लेकर डिजिटलाइजेशन पर फोकस किया गया है। आधुनिकता आने से लोगों को सही लाभ योजनाओं का मिल पाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा सार्थक प्रयासों के चलते आज बहुत सी सेवाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल रहा है। किसी भी देश और राज्य का विकास इंफ्रास्ट्रक्चर, इच्छा शक्ति और  सार्थक सोच से ही संभव होता है। इस बजट में हर तरफ अच्छा खासा फोकस किया गया है।

 स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की सोच मुख्यमंत्री की आई नजर :कल्याण
प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज देना मुख्यमंत्री की पुरानी घोषणा है। स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए सुधार कोरोना काल में देखने को मिले। आज स्वास्थ्य  विभाग में और अधिक सुधार को लेकर मुख्यमंत्री ने बात कही है। ईएसआई डिस्पेंसरी की घोषणा की गई है और कर्मचारियों के लिए ईएसआई की सुविधा की घोषणा से मुख्यमंत्री ने लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना सुनिश्चित किया है। 180000 से कम आय वाले परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा वास्तविक में एक गरीब आदमी के लिए वरदान साबित होगी।
एनसीआर में शामिल कई व्यावहारिक बातें आमजन के जीवन को वास्तव में करती हैं प्रभावित : कल्याण
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज द्वारा काफी समय से पानीपत को एनसीआर से बाहर करने की मांग को लेकर मंगलवार को सदन में बड़ी चर्चा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ने अपना पक्ष रखा और विपक्षी सदस्यों ने इस पर लंबी चर्चा की। इस बारे घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एनसीआर के कई लाभ -हानियां बताई है। राष्ट्रीय राजधानी के एनसीआर क्षेत्र के विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी। लेकिन यह भी सच है कि इस कारण कई प्रतिबंध भी इस क्षेत्र में लगते हैं। जिस कारण से उद्योग तो प्रभावित होते ही हैं, किसानों और पुरानी गाड़ियों के विषय इसमें शामिल होने से आमजन का जीवन प्रभावित होता है। पहले आसपास के पूरे के पूरे जिले इसमें इकाई मानते हुए शामिल किए गए थे। लेकिन अब 100 किलोमीटर के एरिया ही एनसीआर में माना जाएगा। यह एक अच्छा बदलाव है। मेरा विधानसभा क्षेत्र भी एनसीआर में शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एनसीआर का क्षेत्र और कम करने के लिए केंद्र को एक प्रपोजल भेजा हुआ है।
मनोहर के नेतृत्व वाली सरकार में हरियाणा के हकों के बारे चिंता करने की जरूरत नही : कल्याण
कल्याण ने कहा कि चाहे बीबीएमबी या एसवाईएल का मामला हो या फिर विधानसभा इत्यादि में हरियाणा के हिस्से की बात हो, किसी भी मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हरियाणा के पक्ष को कमजोर नहीं पड़ने दिया। हमेशा उनके प्रयास हरियाणा के हको की आवाज को शीर्ष स्तर तक भी बात को रखने के प्रयास किए गए हैं। मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के रहते हरियाणा के हकों के बारे चिंता करने की जरूरत नही है।
पेपरलेस विधानसभा समय की जरूरत : कल्याण
ई विधान सभा को लेकर कल्याण ने कहा कि आधुनिकता के माध्यम से पूरी दुनिया के साथ एक ताल होकर चलने वाली बात है। हरियाणा सरकार के नेतृत्व में पिछले काफी समय में आधुनिकता को अपनाने के चलते सार्थक परिणाम देखने को मिले हैं। विधानसभा स्पीकर ने विधायिका को सशक्त करने को लेकर बहुत कदम उठाए हैं। पेपरलेस विधानसभा समय की जरूरत है।

बचे 3 साल में घरौंडा के विकास की गति पकड़ेगी रफ्तार:  कल्याण
कल्याण ने कहा कि 2014 से विधायक बनने के बाद से ही विकास की हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों को मूल सुविधाएं देने, ग्रामीण विकास, शहरी विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र की तरक्की हमारी प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में उन्नति के पथ पर घरौंडा विधानसभा भी लगातार आगे बढ़ा है। पिछले 7 साल से ही प्रगतिशील सोच के साथ हरियाणा ने दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की है। मेरी घरौंडा विधानसभा में मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी अकैडमी पर कार्य चल रहा है। रेलवे के प्रोजेक्ट, हाईवे के काम, बाईपास के काम को लेकर कई योजनाएं बनी है। कागजी कार्यवाही आखिरी चरम पर है। सभी प्रोजेक्ट को समय सीमा में पूरा करना हमारा प्रयास है। घरौंडा में सेल्फ हेल्प ग्रुप का ट्रेनिंग सेंटर पिछले दिनों अप्रूव हुआ है। जल्द उसका काम भी शुरू हो जाएगा। नहरी विभाग इत्यादि के बड़े अच्छे तरीके से काम किए जा रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static