मारकंडा नदी का पुल बनेगा ग्रामीणों के लिए वरदान: बेदी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 03:09 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा (सपरा): राज्यमंत्री कृष्णबेदी ने कहा कि गांव कलसाना में मारकंडा नदी पर बनने वाला पुल 40 गांवों के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उक्त कथन बेदी ने आज गांव कलसाना में पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण होने से लगभग 40 गांवों के लोगों को अपने कार्य हेतु कुरुक्षेत्र जाने के लिए शाहाबाद नहीं आना पड़ेगा जिससे उनके धन व समय की बचत होगी। 

उन्होंने कहा कि अनुमानत: 12 करोड़ रुपए इस पुल के निर्माण पर खर्च होंगे। पूर्व सरपंच विष्णु भगवान गुप्ता ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को कहा कि गांव के विकास हेतु पुल निर्माण प्रक्रिया मेें किसी को कोई आपत्ति नहीं है, परंतु इस रास्ते में आने वाले किसी भी घर को नुक्सान न हो, इस पर भी प्रशासन विशेष ध्यान रखे। इस बात पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व सरपंच एवं गांववासियों को आश्वसत किया कि पुल निर्माण में किसी भी रिहायशी मकान को कोई नुक्सान नहीं पहुंचेगा।  भाजपा नेता देवराज चराया विनोद कलसाना एवं दल सिंह राणा ने कहा कि इस पुल निर्माण से गांववासियों की बरसों पुरानी मांग पुरी हो रही है। राज्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static