सरकारी अस्पताल में 2 गुटों में आपसी झगड़ा, जमकर चले लात-घूंसे

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 05:45 PM (IST)

पिहोवा (पुनीत सांगर): पिहोवा देर रात सरकारी अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल में 2 गुट आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। डॉक्टर और नर्स इस माहौल को देखकर घबरा गए। पुलिस को इस बात की सुचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। दोनों गुटों के लोगों को पुलिस ने शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिस के काबू भी न आए और माहौल गर्माता रहा। ज्यादा पुलिस बल के पहुंचने के बाद दोनों गुटों पर काबू पाया गया। 

मौके पर आए चोंकि इंचार्ज फूल सिंह ने बताया कि एक मकान को लेकर ये झगड़ा हुआ था। अपना मैडिकल करवाने के लिए दोनों पक्ष के लोग अस्पताल में आए थे, जिसके लेकर ये दोनों पक्ष अस्पताल में ही भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओ के अंतरगर्त मामला दर्ज कर लिया है, जिसमे 4 नामजद व 20 अन्य लोगो पर मामला दर्ज हुआ है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static