हरियाणा चुनाव: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का पहिया, सियासी दल लगा देंगे पूरा जोर

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 10:45 AM (IST)

डेस्कः हरियाणा के विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। आज शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो जाएगा इसके साथ ही सभी सियासी दल अपनी पार्टी के प्रचार के लिए पूरा जोर लगा देंगे। शुक्रवार को भी तमाम दलों की ओर से रैलियां और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोट मांगे। गौर रहे कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।



आज आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में दो रैलियां होगी। मोदी के सिरसा और रेवाड़ी में रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं अमित शाह महाराष्ट्र के नवापुर, अकोले और कर्जत में रैलियों को संबोधित करेंगे।  दोनों राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। बीजेपी के लिए जहां पीएम मोदी और अमित शाह जमकर प्रचार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के लिए राहुल गांधी मैदान में हैं। वो बेरोजगारी, किसानों की हालत और अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेर रहे हैं।



बता दें कि महाराष्ट्र की 288, जबकि हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है। भाजपा फिर से दोनों राज्यों में वापसी की हुंकार भर रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static