खराब अंगूरों का विरोध करना युवक को पड़ा भारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 10:58 AM (IST)

भिवानी(पंकेस):खराब अंगूरों का विरोध किया तो फल विक्रेता ने एक युवक को चाकू घोंप दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। मूलरूप से मध्यप्रदेश के सुल्तानपुर निवासी धर्मसिंह अपने परिवार सहित हालुवास गेट पर रहता है। धर्मसिंह शहर में गोल गप्पों की रेहड़ी लगाता है। घायल धर्मसिंह ने बताया कि वह हनुमान गेट पर फलों की रेहड़ी लगाने वाले से अंगूर लेने के लिए गया था। रेहड़ी वाले ने उसे टूटे अंगूर दे दिए, जिसका उसने विरोध किया तो फल विक्रेता उसे गाली देने लगा। उसने बताया कि उसने गाली देने का विरोध किया तो फल विक्रेता ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static