भाजपा नेताओं के विरोध पर धर्मबीर सिंह का बयान, बोले- प्लानिंग कर विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता करते हैं विरोध

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 05:32 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योरण): भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी व सांसद धर्मबीर सिंह ने उनका और भाजपा नेताओं के हो रहे विरोध को लेकर सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के कुछ कार्यकर्ता प्लानिंग के तहत भाजपा नेताओं के जनसंपर्क अभियान में प्लानिंग के तहत विरोध करते हैं और विडियो बनाकर उनको वायरल किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों के आदेशों पर कुछ असामाजिक तत्व ऐसी विडियो बनाते हैं। ऐसे लोगों से ग्रामीण भी परेशान हैं। ऐस विरोध से पार्टी को कोई फर्क नहीं बल्कि पिछली जीत को इस बार ज्यादा मार्जिन से जीतकर रिकॉर्ड बनाएंगे।

धर्मबीर सिंह ने चरखी दादरी में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी मौजूद रहे। धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में विरोध करने जैसी हरकत कोई पार्टी करती है तो अच्छा नहीं है।

दिव्यांशु बुद्धिराजा के मामले पर बोले धर्मबीर सिंह

उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के पीओ मामले पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कानून का पालन नहीं किया तो न्यायपालिका ने संज्ञान लिया है। न्यायपालिका ऐसे लोगों को सजा देगी। वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा प्रदेश की सभी 10 सीटों के जीतने का दावा किया। साथ ही कहा कि वे स्वयं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पिछली जीत ये ज्यादा मार्जन से जीतकर रिकार्ड बनायेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static