हरियाणा भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रधान, जातिगत समीकरणों पर चल रहा मंथन

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 07:21 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा भाजपा को जल्द ही नया प्रधान मिल जाएगा। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। ऐसे में नये प्रदेशाध्यक्ष का फैसला होना है। नये प्रधान के लेकर सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि नया प्रधान मनोहर लाल की पसंद से ही बनेगा। ओमप्रकाश धनखड़ की जगह नायब सिंह सैनी को भी उस समय मनोहर लाल की सिफारिश पर ही राज्य में पार्टी की कमान सौंपी गई थी।

मुख्यमंत्री बदलने के बाद प्रदेश में जातिगत समीकरण भी बदले हैं। ऐसे में पार्टी जातिगत समीकरणों के हिसाब से ही नये प्रधान का फैसला करेगी। लोकसभा के अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को भी ध्यान में रखकर यह फैसला किया जाएगा। भाजपा एक नेता को दो पद के फार्मूले के खिलाफ है। इसी के चलते नायब सिंह सैनी की जगह नये प्रधान बनना तय है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी द्वारा पंजाबी, जाट, ब्राह्मण व एससी कोटे में से किसी को प्रधानगी देने पर मंथन चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static