हरियाणा में इनेलो को मिली संजीवनी, अकाली दल ने दिया बिना शर्त समर्थन

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 08:38 PM (IST)

चंडीगढ़(संजय अरोड़ा): हरियाणा में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही इंडियन नेशनल लोकदल को लोकसभा बीच शिरोमणि अकाली दल के रूप में बड़ी संजीवनी मिली है। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इनेलो उम्मीदवारों को अकाली दल ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया। चंडीगढ़ में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल के बीच न केवल गहरी दोस्ती थी बल्कि दोनों के परिवार बीच भी गहरे संबंध थे। 

PunjabKesari

अभय ने बताया कि इनेलो और अकाली दल के बीच सीट शेयरिंग का कोई विवाद नहीं था। इसलिए अकाली दल ने हरियाणा की सभी सीटों पर इनेलो को बिना शर्त समर्थन दिया है। जबकि इनेलो पंजाब में अकाली दल का सहयोग करेगी। इसके लिए अकाली दल ने हरियाणा में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की ड्यूटियां लगा दी हैं, जोकि चुनाव प्रचार से लेकर बूथ लेवल तक इनेलो की मदद करेंगे। अकाली दल ने हरियाणा में एक भी सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अकाली दल ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। जिसको इनेलो ने समर्थन देने का ऐलान किया है। 

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने 1 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इस दौरान अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल भी अभय के साथ उनके शक्ति प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। वहीं इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए अभय ने कांग्रेस, जेजेपी और भाजपा को भी जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अबकी बार खुलकर इनेलो के समर्थन में उठ खड़ी हुई है। लोकसभा चुनाव की अधिकतर सीटों इनेलो जीतने का काम करेगी।

हरियाणा में चौधरी देवीलाल की विरासत को लेकर इनेलो और जजपा जबरदस्त खींचतान चल रही है। आए दिन दोनों दलों के नेता खुद को देवी लाल का वारिस बताते हैं, जिसको लेकर आज अभय चौटाला ने साफ कर दिया कि हिसार लोकसभा की सीट जो भी जीतेगा वही चौधरी देवी लाल का असली वारिस होगा। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static