हरियाणा के छोरे ने लंदन में बनाया इतिहास, छोटी उम्र में कर दिया बड़ा काम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 11:40 AM (IST)

यमुनानगर: जिला यमुनानगर में जन्मे नवजीत सिंह ढांडा ने बेहद ही छोटी उम्र में युनाईटेड किंगडम में अपनी लाॅ फर्म की स्थापना कर इतिहास बनाने का कार्य किया है। वे हरियाणा के कम उम्र के युवा वकील व देश के सबसे कम आयु के उन व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जो युनाईटिड किंगडम में अपनी लाॅ फर्म की स्थापना कर सके।

यह लाॅ फर्म यूके की जटिल इमिग्रेशन प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर नवजीत सिंह ढांडा ने बताया कि उनके मन में अपने लोगों की सेवा की भावना है जिसे उन्होंने अपने दादा स्व. चौ धर्मपाल एवं पिता हरियाणा कांग्रेस के महासचिव व रादौर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेश कुमार ढांडा से ग्रहण किया है।

उन्होंने कहा कि अकसर यह देखने को मिलता है कि कई लोग धोखेबाज एजेंटों का शिकार बनते हैं जिसके परिणामस्वरूप लोग अपने आवेदनों में असफल व ग़ैरक़ानूनी रूप से रहने को मजबूर होते हैं। जो ना केवल उनके बल्कि पीछे रह रहे परिवार के भविष्य को भी खतरे में डालता है।

उन्होंने कहा के यह फर्म अपील, शरण आवेदन, एडमिनिस्ट्रेटिव रिव्यू, डिटेंशन डिफेंस और जमानत मामलों में विशेषज्ञ क़ानूनी सहायता प्रदान करती है ताकि पूरे यूके में रह रहे हर किसी के लिए क़ानूनी रास्ते सुनिश्चित किए जा सकें।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static