Rain Alert: 3 घंटे में बदल जाएगा हरियाणा का मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश; जानें अपने जिले का हाल

punjabkesari.in Friday, Jul 11, 2025 - 07:32 AM (IST)

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। अगले तीन घंटों में  चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित। इस दौरान 11 जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी। वहीं बाकी जिलों में कहींं-कहीं पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा रेवाड़ी, पलवल व मेवात में मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।

11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

 हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र महेंद्रगढ़ का नारनौल रहा। नारनौल का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static