हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, CM बोले- सरकार की पहल को किसान स्वीकार करें

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : वीरवार को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई तथा किसान आंदोलन को लेकर की बात की गई। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से राहत की खबर आई है।

सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार की पहल को किसान स्वीकार कर आंदोलन खत्म करें। इसलिए उनकी किसानों से अपील है कि किसानों को सरकार की इस बार की पहल को स्वीकार करना चाहिए और इस धरने को समाप्त करना चाहिए। सरकार किसानों की सभी चिंताओं को दूर कर रही है। इस बार सभी फसलों की अच्छी खरीद हुई है। दूसरे राज्यों से आने वाली कोई हरियाणा में खरीदा जा रहा है। सभी फसलें हमेशा एमएससी पर खरीदा जाएगा और भविष्य में मंडियों की संख्या में को भी बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं उसे भी सुलझा लिया जाएगा। यह कोई बड़ी बात नहीं है। किसान हमारे भाई हैं उन्हें कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा कि यह बहुत निंदनीय घटना है। बंगाल की जनता जल्दी ही तृणमूल कांग्रेस को उनकी गुंडागर्दी का जवाब देगी।

कांग्रेस कृषि कानूनों के बारे में नहीं बोल सकती। क्योंकि कांग्रेस राज में कांग्रेस खुद इस तरह के प्रस्ताव लेकर आई थी। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने ये बातें कही थी यहां तक कि भूपेंद्र हुड्डा ने भी यह सभी बातें कह चुके हैं।फिर वह आज किस मुंह से इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं।कांग्रेसी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं लेकिन कांग्रेस की इस मंशा को जनता भली भांति  जान चुकी है। विधायकों के किसान आंदोलन को समर्थन दिए जाने के बारे में बोलते हुए कहा कि कुछ विधायक नहीं बल्कि पूरी सरकार किसानों के बारे में सोचती है। हम किसानों से अलग नहीं हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static