Haryana CM Oath Ceremony: CP शिबाश कविराज ने संभाला मोर्चा, कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच रहे BJP नेता

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 06:06 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट शाबाद ग्राम समारोह क अंदर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा शसित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहने वाले हैं।

इस जगह पर आज सुबह से शाम तक भाजपा के आला नेताओं का आवागमन लगा रहा तथा पुलिस कमिश्नर सुभाष कविराज तथा पुलिस अधिकारियों ने यह कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा का पूरा जिम्मा संभाल लिया है। करनाल से पूर्व लोकसभा सांसद संजय भाटिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्री, भाजपा नेता संजय आहूजा व अन्य नेताओं ने निरीक्षण किया।

विशाल,भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। कानून व्यवस्था में कहीं कोई चुप ना हो जाए इसलिए सुरक्षा के प्रबंधों को चाक चौबंद रखने के लिए कमिश्नर आफ पुलिस पंचकूला शिवास कविराज तथा आला अधिकारियों ने आज इस स्थल का दौरा किया। रोचक पहलू तो यह है कि जब भाजपा 2014 में पहली बार सत्ता में आई तब हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने इसी दशहरा ग्राउंड के अंदर शपथ ली थी। नायक सिंह सैनी सरकार अब इसी दशहरा ग्राउंड के अंदर शपथ लेने जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन के द्वारा यहां पर डॉग स्क्वॉड के द्वारा भी चेकिंग करवाया जा रही है।

हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता और राजनीति का इतिहास बनाया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस क्षण को यादगार बनाना चाहती है। यहीं कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के चलते पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में युद्ध स्तर पर समारोह की दिन रात तैयारियां की जा रही है। रावण दहन के बाद ग्राउंड के खाली होने के कारण प्रशासन अब कम समय में सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राउंड में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसलिए इस ग्राउंड का चयन किया गया है।

पहले परेड़ ग्राउंड में होना था कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले 12 अक्टूबर फिर 15 अक्टूबर की तारीख निधार्रित की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के आने के कारण इस तारीख को बदलकर 17 अक्टूबर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उन्हें देखने व सुनने के इच्छूक लोगों के भारी संख्या में कार्यक्रम में आने के कारण शपथ ग्रहण समारोह का स्थान परेड़ ग्राउंड से बदलकर पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में किया गया है। 

10 से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ
मुख्यमंत्री नायब सिंह समेत 17 अक्टूबर को हरियाणा कैबिनेट के 10 से 11 मंत्री भी 17 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। हालांकि हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन 2-3 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाने की चर्चा है। 
अधिकारी कर रहे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को एक भव्य रूप दिया जा सके। चर्चा है कि जिन 20 हजार युवाओं को सरकार की ओर से नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने है, उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन से जुड़े लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सुरक्षा के लिए हो रही पेड़ों की छटाई
कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास मौजूद भारी और पत्तेदार पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कोई भी आसमाजिक तत्व उनमें छिप ना सके। इसी के चलते कार्यक्रम स्थल और आसपास के घने पेड़ों की छटाई की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static