हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी भंग, मनोज बागड़ी ने जारी किया पत्र

punjabkesari.in Friday, Aug 01, 2025 - 04:48 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने पत्र जारी करके दी। 

मनोज बागड़ी की ओर से जारी पत्र में लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के आदेशानुसार, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static