हरियाणा में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, यूके से आई महिला मिली पॉजिटिव, ICU में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 09:35 AM (IST)

फरीदाबाद (सुधीर राघव): फरीदाबाद में यूके से आई एक महिला में कोरोना का दूसरा रूप स्ट्रेन होने की खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले 188 लोगों की कॉनटेक्ट ट्रेसिंग के मामलों की गहनता से पहचान करने में लगा है। वहीं ब्रिटेन से आई इस 30 वर्षीय महिला को एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में बनाए गए विशेष आईसीयू में भर्ती किया गया है। जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने कर दी है। 

उन्होंने पंजाब केसरी से बात करते हुए बताया कि सेक्टर-19 निवासी यह महिला पिछले दिनों अमरिका से यूके होते हुए भारत आई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है लेकिन उसमें कोरोना का दूसरा रूप स्ट्रेन है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए महिला के स्वाब का सैम्पल दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट कल शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यूके से पिछले दिनों फरीदाबाद आए 188 विदेशी यात्रियों में से 20 यात्रियों की कोरोना जांच बाकि है। अन्य सभी की जांच कर ली गई है। इनमें से 3 नागरिक बिहार के बताए गए हैं। जबकि 115 यूके से ही हैं। बाकि अन्य यूके होकर भारत आए हैं। इन सभी की सूची केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इनमें से एक ही महिला स्ट्रेन संदिग्ध है।

वीरवार शाम तक महिला की एनसीडीसी से आने वाली रिपोर्ट को विभाग सार्वजनिक कर देगा। फिलहाल विभाग ने इन सभी 162 लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया है। डॉ. चौपड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद जिले में 45 हजार 424 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 600 मरीज अन्य जिलों के हैं जो डाटा के हिसाब से हमारे जिले में काउंट किए गए हैं। यह लोग ऐसे हैं जो रहते अन्य जिलों में हैं लेकिन इन्होंने कोरोना आरटीपीसीआर जांच फरीदाबाद में करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं गुरुग्राम में भी साढ़े 4 हजार लोग ऐेसे पाए गए। अब फरीदाबाद सीएमओ ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग इन 600 लोगों को जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या से अलग करने की मांग की है। यदि ऐसा होता है तो फरीदाबाद में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static