हरियाणा में कोरोना 17000 के पार, रिकवरी रेट पहुंची 76%, देखिए अपने जिलेनुसार रिपोर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 09:12 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना का आंकड़ा आज 17 हजार के ऊपर पहुंच गया। आज राज्य में 15 जिलों में 457 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 17005 पहुंच गई। प्रदेश में बढ़ते नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज कुल 687 लोग ठीक होकर घर लाैटे। जिसके बाद रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। राज्य में रिकवरी रेट में 76.12 फीसदी पहुंच गई है। जोकि राहत की खबर है। वहीं प्रदेश में आज 5 कोरोना संक्रमितों की माैत हो गई, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 265 पहुंच गया। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 62 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 43 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 19 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5.64 फीसद पर पहुंच गया है। वहीं मामलों के दोगुने होने की अवधि 18 दिन है। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (05 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 120 5949 4829[332] 100[1] 1020
फरीदाबाद 161 4525 3609[90] 92[3] 824
सोनीपत 0 1466 1004[33] 18 444
रोहतक 0 656 533 8 115
अंबाला 13 371 315 4[1] 52
पलवल 5 352 257[5] 3 92
भिवानी 16 498 349[164] 3 146
करनाल 15 405 249 8 148
हिसार 18 282 192 7 83
महेन्द्रगढ़ 6 297 200 1 96
झज्जर 13 341 244[31] 4 93
रेवाड़ी 34 386 114 5 267
नूंह 0 241 175 0 66
पानीपत 19 244 142[8] 7 95
कुरुक्षेत्र 19 156 114[7] 0 42
फतेहाबाद 5 127 99[5] 0 28
पंचकूला 0 120 103[8] 0 17
जींद 0 119 91 4 24
सिरसा 12 131 96[4] 0 35
यमुनानगर 1 107 95 0 12
कैथल 0 110 54 0 56
चरखी दादरी 0 87 45 1 41
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 21 0 0
कुल- 457 17005 12944[687] 265[5] 3796


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static