हरियाणा में कोरोना के 783 नए केस मिले, गंभीर हालत वाले मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें आज की रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 08:47 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में आज कोरोना के नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। आज 783 नए पाॅजिटिव केस सामने आए, तो वहीं 701 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे। वहीं 7 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 389 पहुंच गया। आज गंभीर हालत वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में 237 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 140 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 97 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 30538 पहुंच गया। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 6495 है, जबकि 23654 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से रिकवरी रेट लगातार सुधार हो रहा है। अब रिकवरी रेट 77.46% पहुंच गई है।   

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (25 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय  
गुरुग्राम 98 8491 7239[128] 120 1132
फरीदाबाद 198 7474 5782[109] 120[3] 1572
सोनीपत 50 2718 2155[60] 31[1] 532
रोहतक 15 1274 981 21[1] 272
भिवानी 4 750 696[7] 5 49
रेवाड़ी 125 1340 878[19] 8 454
करनाल 0 804 543 10 251
अंबाला 27 1222 998[52] 11[1] 213
झज्जर 18 757 570[31] 9 178
पलवल 56 791 619[45] 9 163
महेंद्रगढ़ 34 738 455[29] 1 282
हिसार 48 782 534[119] 9 239
पानीपत 50 854 435[27] 11 408
नूंह 6 493 427[19] 10 56
कुरुक्षेत्र 8 319 206[4] 1 112
सिरसा 3 290 200[1] 2 88
जींद 11 203 167 5[1] 31
फतेहाबाद 4 259 173[14] 2 84
पंचकूला 23 413 180[25] 0 233
यमुनानगर 4 185 132[1] 3 50
कैथल 1 214 161[11] 0 53
चरखी दादरी 0 132 88 1 43
विदेशी
(इटालियन)
0 21 21 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 14 14 0 0
कुल- 783 30538 23654[701] 389[7] 6495

 

(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static