मरीजों के लिए खुशखबरी, अब सरकारी अस्पताल में होगा दिमाग संबंधी बीमारियों का इलाज
punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 03:22 PM (IST)

फतेहाबाद (गौतम तारीफ): जिला वासियों के लिए खुशखबरी है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दिमाग या मनोरोग संबंधी बीमारियों का इलाज करवाने की चाहत रखने वालों को अब इलाज के लिए रोहतक या फिर दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा क्योंकि फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अब महानगरों की तर्ज पर मरीजों को सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए अस्पताल के जिम्मेदारों ने जमीनी कसरत पूरी कर ली है।
अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर गिरिश कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इसी माह अस्पताल में 3 चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे। उम्मीद है की दिसंबर माह मरीजों को इलाज के लिए निजी या फिर रोहतक या दिल्ली जैसे महानगरों में इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में करीब अढ़ाई अर्से से मरीज विशेषकर मंदबुद्धि, दिव्यांग और मनोरोगी इलाज के लिए रोहतक, दिल्ली या फिर निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे थे। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक की कमी का सीधा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा था, अधिकांश गरीब परिवार पैसे की किल्लत के चलते बिना इलाज करवाए मजबूरन घर लौट रहे थे या फिर साहूकारों से ब्याज पर पैसे देकर इलाज करवा रहे थे। चिकित्सकों की कमी की समस्या को पंजाब केसरी ने बीती 10 नवम्बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद गुरुवार यानी 17 नवंबर को ही सिविल अस्पताल के जिम्मेदारों ने चिकित्सकों के रिक्त पड़े पद भरने का ऐलान कर दिया है।
पहले से बेहतर ढंग से होगा इलाज: डॉ. गिरिश
सिविल सर्जन डॉ. गिरिश कुमार कहते हैं कि इसी माह एक साइकलोजिस्ट, एक मैडीकल ऑफिसर और एक डी.ई.आई.सी. की नियुक्ति की जाएंगी। इसके बाद मरीजों को और अधिकतर बेहतर ढंग से इलाज हो पाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर माह से मरीज को यह चिकिकत्सक सेवुा देनी शुरु कर देंगे।
डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि मंदबुद्धि और मनोरोगियों को इलाज के लिए रोहतक भेजा जाता था। इस समस्या निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास किया है। जल्द ही चिकित्सकों की ज्वाइनिंग करवा दी जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के खाली पड़े चिकित्सकों के पद भी भरे जाएंगे। लोगों को चिकित्सा संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी दी जाएगी।