Kabaddi Championship: हरियाणा की छोरियों ने किया कमाल, 72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता Gold
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 10:24 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : तेलंगाना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित 72वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
हरियाणा की महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे की टीम के साथ बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा जिसमें हरियाणा की बेटियों ने अद्भुत साहस, रणनीति और संयम का परिचय देते हुए 39-37 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)