हरियाणा ने एक बार फिर लहराया परचम, सुधारवादी राज्य की श्रेणी में प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 04:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ है। TIOL अवार्ड 2023  में हरियाणा को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र को सिल्वर अवार्ड और ओडिशा, गुजरात व मध्यप्रदेश को ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। संस्था द्वारा आगामी 4-5 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के ताज पैलेस में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था द्वारा कुल 9 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें गैर वेतनभोगी करदाता, एमएसएमई, कॉरपोरेट, टैक्स टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता, आर्थिक पत्रकार और स्तंभकार, टैक्स कमिश्नर, इंस्टीट्यूशन गेम चेंजर और सुधारवादी राज्य सरकार आदि श्रेणियां शामिल हैं। पुरस्कारों पर फैसला निर्णायक मंडल द्वारा लिया जाता है। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधान न्यायाधीश, पूर्व हाईकोर्ट जज और सेवानिवृत राजस्व सचिव सहित विभिन्न उच्च पदों से सेवानिवृत हुए अधिकारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और सिस्टम में लगातार सुधार लाने की कवायद चल रही है। प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ई-सेवाओं के माध्यम से दुरुस्त किया जा रहा है। सरकार ने योजनाओं को लागू करने और उनकी मॉनिटरिंग करने के लिए तकनीक को अपनाया है और योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचे, इसके लिए सेवाओं को ऑनलाइन किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भीबस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static