हरियाणा सरकार की नई पहल, अब ADC दफ्तर के चक्कर होंगे कम; PPP विवादों के निपटारे के लिए ये सुविधा शुरु

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 11:35 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं को आसान बनाने के लिए नई पहल शुरु की है। अब लोगों को अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  बता दें कि अब लोगों को अपनी आय से जुड़ी गलती ठीक कराने या किसी अन्य सुधार के लिए सरकारी दफ्तरों में जाने की जरुरत नहीं है। अब परिवार पहचान पत्र  पोर्टल पर ADC-टू-सिटीजन मीटिंग शेड्यूलिंग के लिए संदेश भेजने की सुविधा शुरू कर दी गई है।

इस पहल के तहत नई सुविधा लागू होने के बाद जैसे ही किसी मामले में बैठक तय होगी, संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर तुरंत संदेश भेज दिया जाएगा। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

दरअसल पहले नागरिकों को सूचना समय पर नहीं मिल पाने के कारण काफी परेशानी होती थी। कई मामलों में बैठक निर्धारित होने के बावजूद लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचती थी, जिससे उनके मामलों का निपटारा नहीं हो पाता था। अब नई सुविधा लागू होने के बाद जैसे ही किसी मामले की मीटिंग तय होगी , तुरंत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर की जांच अवश्य कर लें। यदि मोबाइल नंबर गलत, बंद या अपडेट नहीं है तो SMS प्राप्त नहीं हो सकेगा, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए लोगों को जल्द से जल्द सही मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static