हरियाणा सरकार ने पद्मश्री के लिए 8 नामों की सिफारिश की, देखिए पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 09:54 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करके समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले आठ व्यक्तियों के नामों की सिफारिश पद्म पुरस्कारों के लिए की है। यह सम्मान 26 जनवरी 2023 के अवसर पर दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा गठित स्टेट कमेटी द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का नाम पद्मश्री के लिए प्रस्तावित किया गया है।

 

इसी के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में झज्जर जिला उपायुक्त द्वारा त्रवेणी बाबा, पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली रेवाड़ी की एक लडक़ी तथा सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम का नाम पदमश्री के लिए प्रस्तावित किया है। खेलों के क्षेत्र में कुश्ती के लिए रवि कुमार दहिया, विनेश फौगाट तथा समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ.श्याम लाल व डॉ.सुक्रमा के नाम पद्मश्री के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static