लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म ! आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें पूरी जानकारी...
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 03:58 PM (IST)
भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं और 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीखों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बोर्ड के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) का परीक्षा परिणाम आज (12 मई) 4 बजे जारी किया जाएगा।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि रिजल्ट तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। किसी प्रकार की गलती न रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच भी करवाई गई है। इस साल परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित हुई थीं।
जानकारी के मुताबिक इस बार 10वीं की परीक्षा में करीब 3.70 लाख और 12वीं में लगभग 2.95 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रिजल्ट के साथ डिजिटल मार्कशीट की व्यवस्था भी करेगा।
छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट व्यस्त भी रह सकती है, इसलिए विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)