हरियाणा में नगर निगम चुनाव से पहले घोषणापत्र समिति का गठन, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने उठाया बड़ा कदम

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में आगामी स्थानीय निकाय नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने पार्टी की तैयारियों को गति देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से घोषणापत्र समिति के गठन की घोषणा की है।

इस समिति का मुख्य कार्य प्रदेश के विभिन्न शहरी क्षेत्रों की समस्याओं, जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक प्रभावी और जनहितकारी घोषणापत्र तैयार करना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह समिति जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनके सुझावों को शामिल करेगी, ताकि चुनावी वादे वास्तविकता के करीब और लागू करने योग्य हों।

PunjabKesari

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शहरी विकास, स्वच्छता, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा के नगर निगम क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घोषणापत्र पूरी तरह से जनता की आकांक्षाओं पर आधारित होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static