Haryana New District: हरियाणा का सबसे नया जिला कौन-सा है? यहां पढ़ें...

punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 12:05 PM (IST)

Haryana New District: हरियाणा भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जिसका गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है, और इसमें कुल 22 जिले हैं, जो 6 मंडलों में विभाजित हैं।

हरियाणा का सबसे नया जिला

हरियाणा का सबसे नया जिला चरखी दादरी है। यह पहले भिवानी जिले का हिस्सा था, लेकिन वर्ष 2016 में इसे भिवानी से अलग कर एक स्वतंत्र जिले के रूप में गठित किया गया।

चरखी दादरी का नाम कैसे पड़ा?

चरखी दादरी नाम दो अलग-अलग स्थानों—चरखी और दादरी—से मिलकर बना है। "दादरी" नाम की उत्पत्ति 'दादर' नामक एक झील से हुई मानी जाती है, जो मेंढकों से भरी रहती थी। संस्कृत में मेंढक को "दादुर" कहा जाता है, जिससे यह नाम विकसित हुआ। क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देने के लिए इसमें 'चरखी' शब्द जोड़ा गया और इस तरह इसका नाम चरखी दादरी पड़ा।

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

  • सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल के अनुसार): सिरसा
  • कुल क्षेत्रफल: 4,277 वर्ग किलोमीटर
  • सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल के अनुसार): फरीदाबाद
  • कुल क्षेत्रफल: 204 वर्ग किलोमीटर

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static