Haryana News : कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र पर लगी मुहर, 27 अगस्त से शुरु होगा...जानिए कितने दिन चलेगा
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 05:51 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:00 बजे हरियाणा सचिवालय में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लग गई है।
CM सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानसून सत्र को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। सीएम सैनी ने बताया कि इस बार मानसून सत्र 3 दिन चलेगा। इस बार 27 अगस्त, 31 अगस्त और एक सितंबर का होगा।
बता दे कि इस बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख समेत कई अहम प्रशासनिक मुद्दों और विधेयकों के प्रारूपों को अंतिम मंजूरी दी गई है।
वीरवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मानसून सत्र की तारीखों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद अधिकारियों ने सत्र की रूपरेखा की जानकारी दी। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और बजट पर चर्चा के साथ-साथ विधायी कार्य भी संपन्न होंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)