पलायन कर रहे मजदूरों के लिए प्रशासन का नया एक्शन प्लान, 5000 लोगों को होगा फायदा

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 10:23 AM (IST)

झज्जर (प्रवीण)- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और प्रवासी मजदूरों के लगातार पलायन को रोकने के लिए झज्जर जिला प्रशासन ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। झज्जर जिला प्रशासन अब और ज्यादा मुस्तैदी के साथ सभी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार हो गया है। डीसी जितेंद्र दहिया का कहना है कि जिलेभर में 18 शेल्टर होम बना दिए गए हैं। जिनमें 5000 लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। किसी भी बेघर और बेसहारा मजदूर को बहादुरगढ़ या झज्जर शहर छोड़ने की जरूरत नहीं है।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो झज्जर जिले में 4 घंटे के अंदर 3 क्वॉरेंटाइन सेंटर बना लिए जाएंगे। जिसके लिए सभी सामान जिला प्रशासन द्वारा खरीद लिया गया है। उन्होंने अपने स्तर पर लोगों तक खाना पहुंचाने वाले सामाजिक संगठनों के काम पर भी रोक लगाने की बात कही है। इतना ही नहीं वैश्विक महामारी के कारण रेड क्रॉस के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हजार रुपए की सहायता राशि देने वाले बहादुरगढ़ पत्रकार संघ की भी डीसी ने प्रशंसा की है। 

डीसी जितेंद्र दहिया का कहना है कि जिला प्रशासन अपने स्तर पर सभी जरूरतमंदों को खाने और रहने की सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने शहर में खाना बांटने वाले सामाजिक संगठनों के काम पर भी रोक लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि बिना एसडीएम की अनुमति के कोई भी व्यक्ति लोगों तक खाना नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों से रेड क्रॉस के माध्यम से राशन और आर्थिक सहायता लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static