Haryana Nikay Chunav Result : BJP को तगड़ा झटका, 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने बड़े अंतर से हराया...

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 02:05 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। शुरुआती रुझानों और अब तक के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। रीमा सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार निकिता गोयल को 2806 वोटों के बड़े अंतर से हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा जमाया।

हिसार के उकलाना में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जहां 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी। रीमा सोनी ने निकिता गोयल को हराकर अध्यक्ष (चेयरपर्सन) पद पर शानदार जीत हासिल की है।

बता दें कि घोषित परिणामों के अनुसार, रीमा सोनी को कुल 7078 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी निकिता गोयल को 4272 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही रीमा सोनी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। चुनाव परिणाम को शहर की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। 

PunjabKesari

कौन हैं रीमा सोनी?

रीमा सोनी उकलाना की रहने वाली एक युवा और चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता मानी जाती हैं। कम उम्र में राजनीति में सक्रिय होकर उन्होंने स्थानीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनाव में जनता के बीच सीधे संपर्क, युवा सोच और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

रीमा सोनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कें और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static