हरियाणा के ओलिंपियन संजय बने भारतीय हॉकी टीम के Captain, मात्र 7 साल की उम्र में उठाई थी हॉकी स्टिक

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 03:57 PM (IST)

हिसार : हिसार जिले के डाबड़ा गांव के ओलिंपियन संजय कालीरावणा को भारतीय हॉकी टीम-A का कप्तान नियुक्त किया गया है। संजय 12 से 18 अक्टूबर तक चीन के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में टीम की अगुवाई करेंगे। वह टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाएंगे।

संजय के कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि उन्होंने देश के लिए पहले पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। संजय ने मात्र 7 वर्ष की आयु में हॉकी स्टिक उठाई थी और शुरुआत में अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ गांव के मैदान में नियमित अभ्यास किया। खेल के प्रति उनके समर्पण को देखकर, उनके कोच राजेंद्र सिहाग ने उनकी मदद की।

सादगी और मेहनत के प्रतीक संजय कालीरावणा आज गांव और जिले दोनों के लिए गर्व का विषय बन चुके हैं। उनके कप्तान बनने से न केवल परिवार बल्कि पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। डाबड़ा गांव समेत पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static