हरियाणा के पैराओलंपिक खिलाड़ी की उम्मीद पर फिरा पानी, पत्नी बोली- अब नहीं तो 2024 में जीतेंगे गोल्ड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 09:19 AM (IST)

रोहतक(दीपक): रोहतक के पैराओलंपिक खिलाड़ी विनोद कुमार अब मेडल नही ले पाएंगे जिसके बाद कल से जश्न में डूबे परिजनों के साथ साथ देश मे निराशा का माहौल है,ऐसे में पैराओलंपिक खिलाड़ी विनोद कुमार की पत्नी आगे आई है और पति का हौसला बढ़ाया ओर कहा अब मेडल नही मिला तो क्या हुआ 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाना।विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता था जो तकनीकी कारणों के चलते वापिस ले लिया गया है।

रोहतक के छोटूराम नगर के विनोद कुमार की उम्मीदों पर पानी फिर गया है जिसके बाद भारत को बड़ा झटका लगा है और अब विनोद कुमार को बिना मेडल ही घर वापिस आना होगा,जबकि रविवार को मेडल जीतने के बाद पूरे देश मे खुशी का माहौल था और भारत की झोली में रोहतक के विनोद कुमार ने मेडल डाल दिया था।दरअसल रविवार को देश के लिए डिस्कस थ्रो  में रोहटक के छोटूराम नगर में विनोद कुमार ने जो कांस्य पदक जीता था वह मेडल उन्हें नहीं दिया जाएगा। बता दें कि विनोद कुमार को मेडल देने पर विरोध हुआ था जिसके बाद पदक को होल्ड पर रखा गया था, इसके बाद अब इसका फैसला आया है कि उन्हें मेडल नहीं दिया जाएगा। वहीं टोक्यो पैरालंपिक के तकनीकी प्रतिनिधि ने तय किया है कि विनोद कुमार डिस्कस थ्रो के F52 क्लास के लिए योग्य नहीं हैं। क्योंकि विनोद के विकार के क्लासिफिकेशन पर विरोध जताया गया था और अब इसके बाद उनके मेडल पर रोक लग गई है। रविवार को उन्होंने मुकाबले में 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल किया था।

वहीं दूसरी ओर विनोद कुमार की पत्नी सुनीता ने हिम्मत नहीं हारी और पति का भी हौसला बढ़ाया सुनीता का कहना है कि अभी मेडल नहीं मिला तो क्या हुआ 2024 में गोल्ड मेडल से शुरुआत करेंगे गौरतलब है कि भारत को पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले रोहतक के विनोद कुमार ने रविवार को मेडल पर तकनीकी कारणों के चलते रोक लगा दी थी और मैडम को होल्ड कर दिया था लेकिन आज विनोद कुमार के खिलाफ फैसला लिया गया और उन्हें अब मेडल से वंचित रहना पड़ेगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static