हरियाणा पुलिस ने 47 करोड़ का नशीला पदार्थ जलाया, इन 3 जिलों से किया था बरामद
punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 08:11 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में पुलिस ने एनडीपीएस (NDPC) एक्ट के तहत कुरुक्षेत्र, अम्बाला व यमुनानगर जिलों में जब्त किए गए 47 करोड़ के नशीले पदार्थों को नष्ट करवाया है। दरअसल अम्बाला रेंज पुलिस महानिरीक्षक की सीधी निगरानी में 3 जिलों में दर्ज 466 मामलों में जब्त किए गए चूरा-पोस्त, स्मैक, गांजा, सुल्फा, हैरोईन, चरस, गांजा व नशीली दवाईयों को जलाया दिया गया।
47.20 करोड़ रुपए है नशीले पदार्थों की कीमत : पुलिस महानिरीक्षक
अम्बाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने बताया कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अम्बाला पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 466 मामलों में जब्त किए नशीले पदार्थ, जिसमें चूरा-पोस्त- 29 क्विंटल, 10 किलो 214 ग्राम, गांजा- 3 क्विंटल 85 किलो 343 ग्राम, चरस/सुल्फा 39 किलो 957 ग्राम 354 मिली ग्राम, स्मैक-673 ग्राम 192 मिलीग्राम, हैरोईन- 4 किलो 905 ग्राम 0.62 मिलीग्राम, कोकीन- 14 ग्राम व नशीली दवाईयों के 62 मामलों में 145654 नशीली गोलियां, 53091 कैप्सूल व 55 इंजेक्शन को नष्ट किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन सभी नशीले पदार्थों की कीमत करीब 47 करोड़ 20 लाख 67 हजार रुपए है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)