बहादुरी का परिचय देने पर हरियाणा पुलिस के ईएचसी व कांस्टेबल सम्मानित
punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 10:41 PM (IST)
            
            यमुनानगर(सुमित): दूध डेरी शिफ्ट करवाने गए हमले का शिकार हुए थाना शहर यमुनानगर के ईएचसी राजेश कुमार व कांस्टेबल मैनेजर कुमार को डीसी गिरीश अरोड़ा व एसपी कुलदीप सिंह ने सम्मानित किया। इन दोनों पर गुरुवार सुबह भाटिया नगर के डेरी संचालक चेतन ओबरॉय ने बेलचे से जानलेवा हमला कर दिया था। मौके पर दोनों पुलिस कर्मियों ने बहादुरी का परिचय दिखाया और कार्रवाई को सफल करने में मदद की।

इसी के चलते शुक्रवार को डीसी गिरीश अरोड़ा व एसपी कुलदीप सिंह ने दोनों कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी एसएचओ नरेंद्र राणा भी मौजूद रहे। डीसी व एसपी ने कर्मियों की बहादुरी और उनके प्रयास की तारीफ की। डीसी ने कहा कि इन कर्मियों की बहादुरी से दूसरे बच्चों में साहस और आत्मविश्वास की भावना पैदा होगी। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि इन दोनों कर्मियों ने दूसरे कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की। एक भयावह अंजाम की संभावना का निर्भय होकर सामना किया।
यमुनानगर में नगर निगम व पुलिस के कर्मचारियों पर हुआ हमला