गड़बड़ी खत्म...हरियाणा पुलिस भर्ती में हाईटेक बदलाव, पैरों में RFID चिप लगाकर होगी दौड़
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 01:08 PM (IST)
Haryana Police Recruitment : हरियाणा पुलिस भर्ती की फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए इस बार आरएफआईडी चिप और सीसीटीवी निगरानी का इस्तेमाल किया जाएगा।
गड़बड़ी और मानवीय हस्तक्षेप की संभावना खत्म
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इस बार दौड़ के दौरान उम्मीदवारों के पैरों में आरएफआईडी डिवाइस लगाने का फैसला लिया है। इस तकनीक से उम्मीदवारों के दौड़ने का समय और कदमों की सटीक गणना होगी, जिससे गड़बड़ी और मानवीय हस्तक्षेप की संभावना खत्म होगी। दौड़ के दौरान उम्मीदवारों को स्क्रीन पर उनका समय लाइव भी दिखेगा।
20 मई से शुरू हो सकती है PST!
भर्ती मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 2.5 किमी की दौड़ 12 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को एक किमी की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पीएसटी आयोजन की तैयारियां तेज हैं। पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। संबंधित एजेंसियों को 15 मई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि पीएसटी का शेड्यूल जल्द जारी होगा और 20 मई के आसपास पहले बैच की शुरुआत हो सकती है।