पंचकूला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाकाम की बड़ी साजिश...

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 09:17 PM (IST)

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के सेक्टर-23 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) पंचकूला के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

जानकारी के अनुसार, कैथल से आए कुछ आरोपी हथियारों की सप्लाई लेने पंचकूला पहुंचे थे, जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी।सूचना के आधार पर पंचकूला एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। 

इस दौरान जब पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों की पहचान राहुल और मुकेश के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मौके से हथियार बरामद किए गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हथियारों की डील करने के इरादे से पंचकूला आए थे। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन हैं और इनके नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static